ब्रेकिंग: 6 जवानों की गयी जान, चुनाव ड्यूटी में जवानों पर गरमी मौत बनकर टूटी, अब तक 6 जवानों की मौत, कईयों की हालत नाजुक 16 जवानों को …

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. 1 जून को सांतवें और अंतिम चरण का मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को पूरा कराने के लिए चुनाव ड्यूटी पर गए 23 होमगार्ड के जवानों की भीषण गर्मी से तबीयत बिगड़ गई. सभी जवानों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसमें 6 की मौत हो गई है. वहीं 2 जवानों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

इसके अलावा 16 होमगार्ड्स की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. ये सभी होमगार्ड सातवें चरण की वोटिंग को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि पॉलिटेक्निक मैदान में वे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे. उनके बीमार होने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. यहां पर पांच होमगार्ड की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि उत्तर भारत में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कई जगह तापमान 51 डिग्री से ऊपर जा चुका है. इसके चलते अब तक कई दर्जन लोग जान गवां चुके हैं. मिर्जापुर के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है. शनिवार को जिले का तापमान 49 डिग्री को पार कर सकता है. इस बीच शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close