ब्रेकिंग : अर्जुन मुंडा देश के नये कृषि मंत्री बने, मोदी मंत्रिमंडल में हुआ बदलाव, तीन केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद इन विभागों के मंत्री बदले

नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव में जीतने वाले सांसदों व केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हुआ है। अर्जुन मुंडा देश के नये कृषि मंत्री होंगे। इसके अलावे इस्तीफा देने वाले कई केंद्रीय मंत्री के विभागों में बदलाव हुआ है। केंद्रीय मंत्रियों के कल दिये इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, रेणुका सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।
झारखंड से आने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अर्जुन मुंडा को नया कृषि मंत्री बनाया गया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करडनलजे को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। जल शक्ति विभाग का प्रभार दिया गया है।
भारती पवार को राज्यमंत्री बनाया गया है, उन्हें आदिवासी विभाग का चार्ज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close