ब्रेकिंग: अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं भाजपा मुख्यालय, राजनीति में हलचलें हुई तेज, जानिये भाजपा दफ्तर में केजरीवाल,…

नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। शनिवार को ही केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वो भाजपा मुख्यालय जायेंगे। आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में जबरदस्त सियासत चल रही है। केजरीवाल के आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस मामले को लेकर आज हंगामे के आसार हैं क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़क पर उतर रहे हैं।

दोपहर में वो बीजेपी कार्यालय के लिए समर्थकों के साथ कूच करेंगे. इस दौरान उनके साथ आप के सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी को चुनौती दी है कि इसके वो खुद और आप के नेता व कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे. अगर उनमें हिम्मत है तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवाएं।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा था कि बीजेपी वाले आप नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार कराकर जेल में डाल रहे हैं. उन्होंने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार किया. उसके बाद मुझे ईडी से गिरफ्तार कराकर तिहाड़ जेल भेजा. अब, उन्होंने मेरे पूर्व पीए विभव कुमार को जेल भेजा है. आने वाले दिनों में वो राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जेल में डालेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम खेल रहे हैं जेल का खेल

उन्होंने बीजेपी से पूछा है, ‘क्या ये सब इसलिए हो रहा है कि उन्होंने दिल्ली वालों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं दी. लोगों को फ्री में बिजली और पेयजल की सुविधाएं दी. इन सुविधाओं को मुहैया कराने में बीजेपी और कांग्रेस वाले विफल रहे थे. इसलिए, मैं पीएम से कहना चाहता हूं कि वो जेल का खेल खेल रहे हैं.’

Related Articles

close