ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, अबुआ आवास योजना में वसूली की शिकायत पर एक्शन, मुखिया, मुखिया पति व पंचायत सचिव पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री बोले….

रांची। अबुआ आवास योजना में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश मुखिया, मुखिया पति और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। दरअसल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार काफी सक्रिय है। खुद मख्यमंत्री चंपई सोरेन अलग-अलग जिलों में जाकर लाभुकों को राशि वितरित कर रहे हैं।

हालांकि अबुआ आवास योजना को लेकर शिकायतें भी आ रही है। कई जगहों से अवैध वसूली, दलालों की सक्रियता की जानकारी आ रही है। हालांकि मुख्यमंत्री खुद भी कई मंचों पर ये नसीहत दे चुके हैं, कि कहीं से भी कोई शिकायत आयी, तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बावजूद कई जगहों पर लाभुक परिवारों से अवैध वसूली की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ताजा मामला हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड से सामने आया है। अबुआ आवास योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूली करने के मामले पर हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित बरियातु पंचायत के मुखिया, मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर कार्रवाई के आदेश मुख्यमंत्री ने दिये हैं, वहीं बरियातु पंचायत मुखिया के सभी वित्तीय अधिकार समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close