ब्रेकिंग बड़ा भीषण एक्सीडेंट: बसों और कारों में जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, कइयों की मौत की ख़बर, 100 से ज्यादा घायल

Breaking: A massive fire broke out after a bus and a car collided, several people were reported dead and over 100 were injured.

Morning Breaking: एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। बस और कारोबार की भीषण टक्कर में कई लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गयी। घटना मथुरा की है, जहां कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद बसों और कारों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि, 20 एंबुलेंस से करीब150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने अभी तक चार लोगों की मरने की पुष्टि की है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये घटना आज सुबह 4:00 बजे के आसपास की है, जहां थाना बलदेव थाना क्षेत्र में माल स्टोन 127 पर ये घटना घटी है। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं।कई गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज धमाके से पूरा इलाक़ा दहल उठा, पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया। सभी लोगों ने तत्काल मदद की। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती।

 

हादसे में कई लोगों की जा सकती है जान

 

बसों में आग लगने से कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई है। एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Related Articles

close