ब्रेकिंग : भाजपा नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, PM मोदी भी मंच पर मौजूद,Video

भोपाल : मध्य प्रदेश में आज से मोहन ‘राज’ शुरू हो गया है। मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ की। तीनों नेताओं के शपथ ग्रहण के बाद महज 10 मिनट में ही यह समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवी समारोह में मंच पर मौजूद रहे।

देखें वीडियो

इसके बाद अब छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। दोनों स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close