BREAKING : झारखंड के किसानों के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, कहा…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार पाइप से खेतों तक पानी पहुंचाएगी। यह सरकार की प्राथमिकता में है। सिंचाई के अभाव में कई किसानों ने खेती-किसानी से मुंह मोड़ लिया है। उनका खेत परती पड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके में तीन दिवसीय “एग्रोटेक किसान मेला-2025” के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने कहा कि  अगर सिंचाई की व्यवस्था हो जाए तो फिर वे खेती की ओर मुड़ सकते हैं। ऐसे में हमारी सरकार अब कई जगहों पर पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का काम करेगी। कुछ जगहों पर ऐसा हो भी रहा है। राज्य सरकार लिफ्ट इरिगेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य में खेती योग्य भूमि को बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। पहले हमारे गांव में गन्ने की खेती होती थी। हमलोगों ने खेतों में उगाए गए गन्ने से गुड़ बनते हुए देखा है, लेकिन अब गन्ने की खेती न के बराबर हो रही है। उन्होंने कहा कि बीएयू राज्य में किसानों के उत्थान के लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है। यहां के छात्र देश-दुनिया में किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। यहां पर एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट और रिसर्च के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close