ब्रेकिंग : कमांडो ने की खुदकुशी, CM की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को मारी ली गोली

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को गोली मारी है. कमांडो नाम प्रमोद रावत है. बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से वो मानसिक तनाव में थे, जिसके बाद कमांडो ने घातक कदम उठाया है. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

मौजूदा समय में कमांडो सीएम आवास पर तैनात था. सीएम आवास के अंदर बने बैरक में प्रमोद ने AK-47 राइफल से खुद को गोली मारी. घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे की है. गोली कमांडो प्रमोद रावत के गर्दन के नीचे हिस्से में लगी है. 2007 बैच के प्रमोद रावत मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल देहरादून के विजय कॉलोनी में रह रहा था. साल 2016 से प्रमोद रावत मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी पर तैनात था. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। और मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close