ब्रेकिंग : मंत्री का काफिला गुजरते ही अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, लोग दहशत में

धनबाद : राज्य में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे दिनदहाड़े गोलीबारी और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. वे किसी की हत्या करने से भी पीछे नहीं हट रहे है दिन के उजाले में लोगों को गोली मारकर हत्या कर रहे है. अभी खबरें धनबाद जिले से सामने आई है जहां एक बार फिर गोलियों की आवाज सुनाई दी. हालांकि धनबाद में गोलियां और बमबाजी की घटनाएं आम हो गई है और ऐसी घटनाएं यहां बार-बार देखने को मिल रही है. अब घटना जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास घटी है. जहां अपराधियों की गोलिया चलाई।

मंत्री का काफिला गुजरने के कुछ देर बाद ही चली गोली

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक मोड़ थाना इलाके के गुरुद्वारा के पास फायरिंग की. बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना के कुछ देर पहले ही उस मार्ग से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता का काफिला किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरा था. जिले में मंत्री के कार्यक्रम और उस मार्ग से गुजरने के बाद इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर वहां के पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि अपराधियों ने व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की. हालांकि गनीमत रही कि इस फायरिंग से वहां के किसी भी लोगों को किसी तरह से हताहत की खबर नहीं आई है. इधर, घटना की जानकारी के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता के स्काट में लगे बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर वहां से दो खोखा बरामद किया है. घटना के बाद व्यवसायी में दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close