ब्रेकिंग: चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 राज्यों की 56 सीटों पर होगी वेटिंग, जानिये कब होगी अधिसूचना जारी, कब आयेंगे नतीजे

नयी दिल्ली। राज्य सभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम कर दिया है। 56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 उत्तर प्रदेश की है। इसके अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीटें हैं, जबकि मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटों पर भी 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा तेलंगाना-राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 सीट पर मतदान होगा।

8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, नाम वापसी का समय 20 फरवरी है। चुनाव 27 फरवरी को होंगे। उसी दिन शाम में 5:00 बजे काउंटिंग होगी।उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटें हैं, उसके बाद बिहार और महाराष्ट्र हैं, जिनमें से प्रत्येक में राज्यसभा की छह सीटें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच-पांच सीटें हैं, जबकि कर्नाटक में चार सीटें हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में प्रत्येक में तीन सीटें हैं। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में से प्रत्येक के पास उच्च सदन में एक सीट है।

ओडिशा और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से चुने गए राज्य परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगा। ओडिशा और राजस्थान से चुने गए सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close