ब्रेकिंग: झारखंड में बिजली बिल में हुई बढोत्तरी, अगले महीने से बढ़ा हुआ बिल पहुंचेगा आपके घर, जानिये बिजली दर में कितनी हुई बढोत्तरी

Breaking: Electricity bill increased in Jharkhand, the increased bill will reach your home from next month, know how much the electricity rate has increased

Jharkhand News: झारखंड के लोगों के लिए बुरी खबर है। राज्य में बिजली बिल अब अगले महीने से बढ़कर आयेगी। राज्य में बिजली की दर में बढोत्तरी कर दी गयी है। अटकलों के मुताबिक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में बिजली की नई दरें लागू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली दरों में औसतन 6.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़ी हुई बिजली की नयी कीमत कल यानि एक मई से लागू होगी। मतलब जून का बिल बढकर आयेगा। फैसले के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अब प्रति यूनिट 40 पैसे अधिक चुकाने होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, शहरी क्षेत्रों में प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि की गयी है। इस संशोधन के बाद शहरी उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 6.85 रुपये प्रति यूनिट हो जायेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये प्रति यूनिट के बदले 6.70 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। हालांकि आयोग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों के लिए फिक्स्ड चार्ज में कोई वृद्धि नहीं की है।जाहिर है महंगाई की मार झेल रहे लोगों की जेब अब अगले महीने से और ढीली होगी।

बता दें कि पिछले वर्ष टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की जा सकी थी। जेबीवीएनएल ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट दो रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। जिससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की दर 6.65 रुपये से बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का और फिक्स्ड चार्ज को 100 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का भी सुझाव दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close