ब्रेकिंग: “जयराम महतो को जान का खतरा” विधायक के लिए मांगी गयी Z श्रेणी की सुरक्षा, जानिये विधायक को अभी कौन सी है सिक्योरिटी, और कितनी सुरक्षा चाहते हैं…

Breaking: "Jairam Mahto's life is in danger", Z category security sought for the MLA, know what security the MLA has right now, and how much security he wants...

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो को जान का खतरा है। उनकी सुरक्षा को लेकर JLKM काफी चिंतित है। लिहाजा उनकी सुरक्षा के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गयी है। जयराम महतो की पार्टी JKLM ने इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में बोकारो की घटना का जिक्र करते हुए Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गयी है।

JKLM ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा👇👇👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जयराम महतो की पार्टी JLKM के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने अपने पत्र में कहहै कि जयराम महतो अभी झारखंड में बेरोजगारों, शोषितों और वंचितों की आवाज लगातार उठा रहे हैं। वो झारखंड के काफी लोकप्रिय नेता है, उनकी बढ़ती लोकप्रियता से वो असामजिक तत्वों के निशाने पर आ गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जयराम महतो को जान का खतरा 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JLKM ने पत्र में कहा है कि विधायक के काफिले को बार-बार रोका जाता है। तोड़फोड़ की जाती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा पुख्ता करने की जरूरत है। पार्टी की तरफ से उनके लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गयी है।

 

आपको बता दें कि बीएसएल प्रबंधन के साथ हुए विवाद में विधायक के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत आयी थी। इस मामले में विधायक ने बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गयी थी।

 

विधायक को अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा 

अगर विधायक जयराम महतो की बात करें तो उन्हें अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। झारखंड के सभी विधायकों को यही सुरक्षा मिली है, जबकि मंत्रियों व नेता प्रतिपक्ष को वाई प्लस की सुरक्षा दी गयी है।

 

क्या होती है Z श्रेणी सुरक्षा 

देश में कुल 5 सुरक्षा श्रेणियां हैं। Z+, Z, Y+, Y और X। हाल में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सुरक्षा ‘जेड श्रेणी’दी गयी है। ये तीसरी उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा मानी जाती है। जेड श्रेणी सुरक्षा में 33 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें 4 या 6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, या सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात होते हैं। इससे ऊपर की सुरक्षा Z+ होती है। इसमें 58 जवान होते हैं। जिसमें आवास पर 10 सुरक्षा जवान, छह पीएसओ, दो एस्कार्ट में 24 जवान के अलावे पुलिस अफसरों की तैनाती होती है।

 

Z Category Security

जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई सुरक्षाकर्मियों के साथ एक काफिला बनता है, जिसमें सुरक्षा वाहन भी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा बहुत खर्चीली होती है और इसका खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है। 2014 में एक आरटीआई के जवाब में यह स्पष्ट किया गया था कि सुरक्षा के खर्च को राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है।

 

किसे-किसे मिलता है जेड श्रेणी सुरक्षा?

जेड श्रेणी(Z Category) सुरक्षा अब तक कई प्रमुख व्यक्तियों को दी जा चुकी है। इनमें योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता आमिर खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में, दलाई लामा की सुरक्षा भी बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई है।

Related Articles

close