ब्रेकिंग : कुछ ही देर में झारखंड-बिहार को मिलेगी पहली वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन, 11 बजे एक साथ पांच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

रांची। आज का दिन भारतीय रेल (Indian Railway) के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) को हरी झंडी दिखाएंगे। पांच वंदे भारत ट्रेनों को सुबह 11 बजे के करीब हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी चार ट्रेनों को वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस हरी झंडी दिखाएंगे।

मध्य प्रदेश को इस बार एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। वहीं, गोवा, बिहार और झारखंड को उनकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इसके अलावा कर्नाटक को दूसरी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से बिहार और झारखंड को एक साथ इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह ट्रेन खासकर टूरिस्ट, छात्रों और कारोबारियों के लिए वरदान साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह ट्रेन मौजूदा गाड़ियों की तुलना में एक घंटे 25 मिनट पहले अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएगी। देश में भी 18 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। नए जमाने की पहली वंदे भारत ट्रेन पिछले साल गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। इसके साथ ही गोवा को भी पहले ट्रेन मिलने जा रही है। मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच दौड़ेगी। यह इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों की तुलना में एक घंटा कम समय लेगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक में धारवाड़, हुब्बली और दावणगेरे को राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close