ब्रेकिंग – खूंखार माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा… एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

लखनऊ। अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियो को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी पाया है. उन्हें भी उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। अतीक के भाई अशरफ समेत 7 को बरी कर दिया गया। उम्रकैद के साथ अतीक अहमद को जुर्माना भी लगाया गया है।

उमेश पाल 2005 में हुए राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह था. कोर्ट का यह फैसला इसलिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उमेश की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में भी अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद समेत 9 लोग आरोपी हैं. इससे पहले सोमवार को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया. उसके भाई अशरफ को बरेली से प्रयागराज लाया गया. इसके अलावा एक अन्य आरोपी फरहान को भी यहीं लाया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close