ब्रेकिंग: रसोई गैस 50 रुपये महंगा, सरकार ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस भी हो गया महंगा

Breaking: LPG becomes costlier by Rs 50, government gives a big shock, after petrol and diesel, LPG also became costlier

LPG Price Hike : आमलोगों से जुड़ी एक और बुरी खबर आयी है। पेट्रोल डीजल महंगा होने के बाद अब सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को भी महंगा ईकर दिया है। आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में जबरदस्त बढोत्तरी की है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी। पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे, जो अब 553 रुपये में मिलेंगे। वहीं आम एलपीजी सिलेंडर के दाम 803 रुपये की जगह 853 रुपये हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। राहत की बात यह है कि उत्पाद शुल्क के बढ़ने से आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

 

यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

Related Articles

close