दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान सहित कई आला नेता पहुंचे रांची, आज मुख्यमंत्री हेमंत से करेंगे मुलाकात

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देर रात रांची पहुंचे. उनके साथ में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, सांसद गौरव चड्ढा और संजय सिंह भी यहां आए हैं. शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और केंद्र सरकार के अध्यादेश पर उनका समर्थन मांगा।

होटल में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार (2 जून) को दोनों सीएम और तमाम नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. सीएम हेमंत सोरेन से उनके मिलने का समय 12 बजे दोपहर निर्धारित है. इस वार्ता के बाद 2:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close