ब्रेकिंग VIDEO: रायपुर एयरपोर्ट से होटल मेफेयर शिफ्ट किये महागठबंधन के विधायक……मीडिया से रखा गया विधायकों को दूर… तीन बसों से होटल रवाना ..

रायपुर। झारखंड की राजनीति अब छत्तीसगढ़ शिफ्ट हो गयी है। झारखंड के यूपीए विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे, जहां से उन्हें होटल मेफेयर रिसार्ट में शिफ्ट कर दिया गया। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे, मीडिया से उन्हें काफी दूर रखा गया था।

यूपीए विधायक रायपुर शिफ्ट होते हुए

कोई विधायक मीडिया से बात ना कर पाये, इसलिए मीडिया को काफी दूर पहले ही रोक दिया गया था।
झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के 32 विधायकों को लाया गया है। इनमें कांग्रेस से 12, JMM के19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और संतोष पांडे रायपुर पहुंचे हैं।
रायपुर एयरपोर्ट से तीन बसों से विधायकों होटल मेफेयर ले जाया जा रहा है। आप बने रहें हमारे HPBL के विशेष संवादाता के साथ ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close