BREAKING -पुलिस ने PK को मारा थप्पड़: परीक्षा रद्द कराने की मांग पर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को जड़ा थप्पड़, हिरासत में ले गई अनजान जगह
BREAKING -Police slapped PK: Prashant Kishor, who was on hunger strike demanding cancellation of examination, was slapped and taken to custody at an unknown place.

Prashant Kishore Arrest : विवादों के बीच छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को आज तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि प्रशांत किशोर BPSC परीक्षा कैंसिल कराने की मांग पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे गुरुवार से बैठे है।
क्या है मामला
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आज उनके आमरण अनशन का 5वां दिन है। पटना पुलिस ने गांधी मैदान से उन्हें जबरन हटाया है। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराने पटना AIIMS पहुंची है।
इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। एक पुलिस वाले ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा। और जबरन वहां से उठा कर एंबुलेंस में बैठाया। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने ये कार्रवाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान में जमकर विरोध किया। पुलिस ने उनको घसीट कर हटाया और लाठीचार्ज भी किया।
क्यों नहीं ले गई PMCH
सूत्र बताते है कि पुलिस पहले से प्रशांत किशोर को हटाने की तैयारी की थी। शहरी इलाके में प्रशांत के विरोध और समर्थन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें शहर से बाहर ले जाने की रणनीति बनाई थी।
इसी के तहत सोमवार सुबह पटना पश्चिमी एसपी, दानापुर ASP और गांधी मैदान टाउन डीएसपी पहुंचे थे। हिरासत में लेने के बाद पास के PMCH में लेकर नहीं गई। सीधे AIIMS में चेकअप कराया गया लेकिन वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी।
इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है। इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है।
क्या किया गिरफ्तार
प्रशांत किशोर बीपीएससी कैंडिडेट्स के समर्थन में गुरुवार शाम से आमरण अनशन पर हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में BPSC छात्रों को भड़काने के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया है।
प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS लेकर गई है। उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है। फिलहाल धरनास्थल से सभी को हटा दिया गया है।












