ब्रेकिंग- अब 8 जून तक स्कूलबंद : स्कूल को लेकर नया आदेश जारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर CS का आदेश, भीषण गरमी-लू की वजह से…

School Closed: भीषण गरमी से पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है। बिहार में एक ही दिन में 100 से ज्यादा स्कूली बच्चे बेहोश हो गये। जिसके बाद अब स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। बिहार में भीषण गर्मी और लू के चलते बुधवार की शाम सीएम के आदेश पर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब 30 मई से 8 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। सीएम के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य सचिव ने लेटर जारी किया है।

यहां देखें आदेश…

इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया था।​​​​सीएम ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया था कि भीषण गर्मी और लू की चपेट से राज्य में आपदा की स्थिति बन रही है। आवश्यकतानुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो।सीएम ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया था कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीषण गर्मी के बीच बिहार के सरकार स्कूलों में क्लास चल रही थी। 9 जिलों में बुधवार को गर्मी से स्कूलों में 100 से ज्यादा बच्चे बेहोश हुए हैं। इनमें से कई का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिन जिलों में बच्चे बीमार हुए हैं वहां का तापमान 40 डिग्री के पार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close