Breaking : शिवसेना नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर दे रहे थे धरना

अमृतसर । में शिवसेना नेता सुधीर सुरी की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने की विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान भीड़ में से किस ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं। उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई है। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से सुधीर सुरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने 4 गैंगस्टर को किया था गिरफ्तार

पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने 23 अक्टूबर को जॉइंट ऑपरेशन में पिछले महीने चार गैंगस्टर गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर शिवसेना नेता सुधीर सुरी पर हमले की साजिश रच रहे थे। इसके लिए उनकी रेकी भी कर चुके थे। इससे पहले कि वो वारदात को अंजाम देते पुलिस और एसटीएफ ने चारों को धर दबोचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close