BREAKING: 7 हाथियों की मौत, राजधानी एक्सप्रेस और हाथियों का भयानक टकराव..5 डिब्बे पटरी से उतरे…

असम। एक भयानक रेल हादसा असम के लुमडिंग डिवीजन में हुआ, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह झुंड 8 हाथियों का था, जिनमें से 7 की मौत हो गई। हादसा उस जगह हुआ, जहां हाथियों का कोई प्राकृतिक गलियारा नहीं है। लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन फिर भी हाथियों से टकरा गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेल पटरी पर बिखरे हाथियों के शवों और पटरियों पर फैली रक्तरंजित छवियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सकते में डाल दिया। हादसे में घायल हुआ केवल हाथियों का एक छोटा बच्चा, जिसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं। प्रभावित डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों को अब यूपी लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में समायोजित किया गया है। प्रभावित डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी भेजा गया है, जहां अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

यह हादसा न सिर्फ रेल संचालन के लिए चुनौती पेश करता है, बल्कि वन्यजीव सुरक्षा और पटरी मार्ग की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close