ब्रेकिंग : कल सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

छुट्टी ब्रेकिंग: घनघोर बारिश की संभावना के चलते मध्य प्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट और 23 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों के कलेक्टरों ने दिनांक 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है।

जिले में भारी बारिश की दृष्टिगत नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में 16 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय सिंह बिसेन ने आदेश जारी कर बताया कि जिले के सीबीएसई आईसीएसई, केन्द्रीय विद्यालय तथा समस्त प्रकार के शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों में 16 सितंबर को केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि यदि किन्हीं कक्षाओं में वरिष्ठ कार्यालय से प्रश्नपत्र प्राप्त होकर वरिष्ठ कार्यालय से निर्धारित टाइम टेबिल अनुसार परीक्षाएं संचालित हैं तो वह यथावत होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close