ब्रेकिंग : योगाभ्यास के दौरान केंद्रीय मंत्री की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली AIMS

योगा दिवस : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक योग करने के दौरान ही बिगड़ गई. हालांकि, योग का कार्यक्रम बाधित नहीं हुआ और पूरा कार्यक्रम विधिवत चला. कार्यक्रम के बाद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी और उनका इलाज पटना के डॉक्टर से चल रहा था. लेकिन, अब यहां से वह दिल्ली एम्स जाएंगे. दिल्ली के अब उनका इलाज चलेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण प्रोग्राम था, इसलिए वह चले आए थे. तबीयत बिगड़ने के बाद सहयोग से पशुपति कुमार पारस को मंच से उतारा गया और फिर वह वापस पटना चले गए. इससे पहले केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पटना से सीधे हाजीपुर को नहारा घाट स्थित योग शिविर में पहुंचे थे. जहां कुछ देर तक उन्होंने योगाभ्यास भी किया और कई तरह के आसन प्राणायाम किए. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वह मंच पर लगे सोफा पर जाकर बैठ गए. इस दौरान कार्यक्रम जारी रहा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close