गुजरात में फिर टूटा पुल : 10 व्यक्ति सहित कई वाहन नदी में डूबे, देखें Video

गुजरात : सुरेंद्रनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया है. ट्रक सहित कई वाहन नदी में जा गिर. 10 लोग भी डूब गए थे, जिनमें से 6 को बचा लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मिसिंग लोगों की सर्चिंग की जा रही है.
वीडियो
दरअसल, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया. ट्रक सहित कई वाहन नदी में जा गिरे थे. 10 लोग भी पानी में डूब गए, रेस्क्यू कर सभी को बचा लिया गया. हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस 40 साल पुराना बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी गांव के पास हुआ दोपहर के वक्त हुआ. यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल भोगावो नदी पर बना हुआ है. जो आज टूट गया इसके कारण पुल पर मौजूद ट्रक, मोटरसाइकिल सहित कई वाहन नदी में गिर गए. साथ ही इनमें सवार लोग भी पानी में गिर गए थे.












