बीएसएफ जवान ने दी जान: नक्सल इलाके में पदस्थ जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, खोजबीन के दौरान बैरक के बाथरूम में इस हालत में मिला…

BSF Jawan News: BSF जवान की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। जवान का नाम मलय कर्मकार है, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पदस्थ थे। जवान ने ये कदम ये क्यों उठाया, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन घटना से बाद से पूरे बीएसएफ कैंप में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ जवान ने कैम्प के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। जवान ने आत्महत्या क्यों किया इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

घोर नक्सल प्रभावित इलाके कांकेर जिले के अंतागढ़ की ये पूरी घटना है। फूलपाड़ बीएसएफ कैम्प में कांस्टेबल मलय कर्मकार की पोस्टिंग थी। वो सीओबी 162 वाहिनी में पदस्थ थे। वो कल तक अपनी ड्यूटी पर भी तैनात थे। उनके साथियों को भी ये नहीं लग रहा था कि वो कोई बड़ा कदम उठाने वाले हैं। जवान मलय कर्मकार पश्चिम बंगाल जिला नदिया के रहने वाले थे। जवान कैम्प में नाश्ता करने के बाद कहीं दिखाई नहीं दे रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिहाजा साथी जवानों ने मलय की खोजबीन शुरू की। उसी दौरान जवान बॉथरूम में मृत हालत में मिला। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। तत्काल शव को नीचे उतारा गया। बटालियन की तरफ से जवान के परिजन को इसकी सूचना दे दी गयी है। जवान के शव को परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ लाया गया। जहां से उनके घर के लिए शव को रवाना कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close