बीएसएफ जवान की पत्नी ने लगायी फांसी, परिवार में मचा कोहराम, खाना खिलाकर सोने गयी और फिर …

बांका। बीएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पूरा परिवार सकते में है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र मंझगांय गांव का है। मृतिका का नाम अमृता सिंह है। मृतका के पति बीएसएफ के जवान हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बीएसएफ जवान नितेश सिंह की शादी अमृता से 2016 में हुई थी।
परिजनों के मुताबिक महिला अपने बच्चों व सास अनुभा देवी, ससुर मृगेन्द्र सिंह को भोजन खिलाकर अपने कमरे में सोने चली गई। दरवाजा नहीं खुलने पर महिला के ससुर मृगेन्द्र सिंह ने घटना की जानकारी छुट्टी पर गांव आए अपने पुत्र राहुल कुमार को दी। राहुल ने दरवाजा को तोड़ा तो देखा कि महिला पंखे से झूल रही है।
इधर घटना की जानकारी ड्यूटी पर तैनात अपने बड़े पुत्र और अमरपुर थाने में दी। मृतिका का मायका मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नवगांय गांव था। सूचना के बाद दर्जनों की संख्या में मायके वाले मंझगांय गांव पहुंच गए। पुत्री का शव देख मृतका की मां अंजनी सिंह, पिता अश्विनी सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।मौके पर मौजूद मृतका के छोटे भाई अनीप कुमार सिंह ने कहा कि वह दो भाई व एक बहन थे। दोनों भाइयों में बहन सबसे बड़ी थी। बहन की शादी 10 मार्च 2016 को धूमधाम के साथ हुई थी।











