झारखंड में बंपर नौकरी का ऐलान: स्वास्थ्य मंत्री ने 10 हजार नयी भर्ती की घोषणा की, डाक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ के अलावे इन पदों पर होगी भर्तियां…

Bumper job announcement in Jharkhand: Health Minister announced 10 thousand new recruitments, apart from doctors and paramedical staff, recruitments will be done on these posts...

रांची। झारखंड में बंपर भर्तियां होने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में 10 हजार नई बहाली की घोषणा की है। इनमें चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही विज्ञापन भी जारी हो जायेगी। वहीं रिम्स-2 का शिलान्यास मुख्यमंत्री के रांची लौटते ही होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार नई बहाली की जाएगी। इसमें चिकित्सकों के साथ-साथ पारा मेडिकल और गैर-तकनीकी कर्मियों के पद भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस विषय पर चर्चा हो चुकी है और नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में किडनी और न्यूरो से संबंधित इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों के लिए जगह का चयन प्रक्रिया में है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिम्स-2 का शिलान्यास और पांच नए मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के रांची लौटते ही नगड़ी में बनने वाले रिम्स-2 का शिलान्यास किया जाएगा। इसे एशिया का सबसे बड़ा हाईटेक अस्पताल बताया जा रहा है। इसके साथ ही, राज्य में अगले तीन वर्षों में पांच नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोडरमा, बोकारो और चाईबासा में बन रहे मेडिकल कॉलेज भी तय समय सीमा में पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

37 हजार चिकित्सकों की आवश्यकता, उपलब्ध केवल 7,500

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में चिकित्सकों की भारी कमी है। निर्धारित मानकों के अनुसार झारखंड में 37 हजार चिकित्सकों की आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल मात्र 7,500 ही उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के 1,200 पदों में से केवल 300 पदों पर ही नियुक्तियां हुई हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए निजी चिकित्सकों की सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ली जा रही हैं।

 

126 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

इस मौके पर मंत्री ने टेंडर के माध्यम से चयनित 126 अनुबंध आधारित विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पहली बार है जब विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति टेंडर प्रणाली से की गई है। चयनित चिकित्सकों का मासिक वेतन दो से तीन लाख रुपये के बीच होगा और उनका पदस्थापन उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर किया गया है। इन्हें फिलहाल एक साल के लिए नियुक्त किया गया है और सेवा विस्तार का विकल्प बाद में उपलब्ध होगा।

Related Articles

close