रिलायंस जियो को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘सीडीपी क्लाइमेट’ अवार्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई दिल्ली, 14 जून 2024:रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को वर्ष 2022-23 के लिए ‘सीडीपी क्लाइमेट’ अवार्ड से नवाजा गया है। कंपनी को यह अवार्ड जलवायु परिवर्तन को थामने व कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी – कार्बन डिसक्लोजर प्रोजेक्ट यानी सीडीपी ने रिलायंस जियो को उसके प्रयासों के लिए A रेटिंग दी है। 2019 के बाद यह पहला मौका है जब जियो को A रेटिंग मिली है। भारतीय दूरसंचार सेक्टर की दूसरी दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल को B रेटिंग दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीडीपी A रेटिंग उन्हीं कंपनियों को दी जाती है जो पर्यावरण के क्षेत्र में लीडरशिप दिखाते हैं। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और जल सुरक्षा आदि मुद्दों पर कंपनी को अपने कामकाज और तरीकों का सीडीपी के समक्ष खुलासा करना पड़ता है। इसके साथ साथ कंपनियों को जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, जल जोखिम को कम करने की रणनीतियां विकसित कर उन्हें लागू करना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “हमें गर्व है कि जलवायु परिवर्तन से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड हम जीत पाए। कार्बन फुटप्रिंट कम करने में रिलायंस जियो की लीडरशिप के विजन और प्रतिबद्धता ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जियो को दिया गया A ग्रेड, कंपनी के जलवायु परिवर्तन रोकथाम के लिए अपनाए गए तौर तरीकों पर एक मुहर है।“

रेटिंग के बारे में सीडीपी ने कहा कि जिन कंपनियों को A रेटिंग मिली है, वे जलवायु परिवर्तन के मामले में सबसे जागरूक व पारदर्शी कंपनियां हैं। हमारी यह रेटिंग प्रमुख पर्यावरण मानकों को रेखांकित करती है और इस डेटा से आप कंपनियों के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। “सीडीपी क्लाइमेट” अवार्ड के अलावा रिलायंस जियो को “सीडीपी सप्लायर एंगेजमेंट” में भी A रेटिंग मिली है।

Related Articles

close