कैबिनेट ब्रेकिंग: चंपाई कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कुछ बड़े फैसले ले सकती है सरकार, आचार संहिता लगने के ठीक पहले होगी बैठक

रांची। आचार संहिता के ठीक पहले कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। चंपाई कैबिनेट की इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। बैठक का समय 2.30 बजे रखा गया है। हालांकि इससे पहले ये बैठक 11 बजे से होनी थी। वहीं आचार संहिता के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस तीन बजे से होने वाली है।

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो जायेगा, जिसके बाद सरकार किसी भी तरह की घोषणाएं नहीं कर सकेगी। ऐसे लग रहा है कि कैबिनेट में ज्यादा कुछ फैसला नहीं होगा। तीन चार महत्वपूर्ण फैसलों पर ही मुहर लगेगी। इससे पहले दो दिन पहले सभी विभागों को एजेंडे के लिए पत्र भेज दिया गया था। जानकारी के मुताबिक कुछ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर भी ये कैबिनटे बुलायी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछली कैबिनेट में राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिये थे। कर्मचारियों को जहां महंगाई भत्ता की बढ़ोत्तरी की सौगात मिली थी, तो वहीं कई अन्य बड़े फैसले भी लिये गये थे। इस महीने की ये तीसरी कैबिनेट है। इससे पहले 6 मार्च, 12 मार्च और अब 16 मार्च को कैबिनेट हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close