कैबिनेट ब्रेकिंग: हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर लग सकती है मुहर, दो दर्जन प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक आज शाम होगी। बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी। राज्य सरकार आज कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता के ऐलान के बाद आज राज्यकर्मियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक हेमंत सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देने की तैयारी में है।

वहीं पथ निर्माण से जुड़े चार प्रस्तावों और कार्मिक से जुड़े तीन प्रस्तावों भी भी आज की बैठक में मुहर लगेगी। इसके अलावे कई विभागों की सेवा भर्ती नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी जायेगी। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार अब धीरे-धीरे इलेक्शन मोड़ में आती दिख रही है, लिहाजा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रस्तावों और कुछ नयी योजनाओं पर भी आज मुहर लगा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close