कैबिनेट ब्रेकिंग : पारा शिक्षकों को दिसंबर तक बिना सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के भी मिलता रहेगा वेतन… कॉलेजों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर होगी 145 भर्तियां…

रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। करीब ढाई घंटे चली बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

  • विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक व शिक्षेकत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। अलग-अलग डिग्री कालेज में 145 पदों पर स्वीकृति दी गयी।
  • बरकागांव, मांडू, सिमरिया, बगोदर, जमुआ डिग्री कालेज में 11 शिक्षकेत्तर पदों और 11 गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां होगी।
  • पारा शिक्षकों की सेवा शर्तों में आशिक संशोधन किया गया है। अब पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट सत्यापन के बिना दिसंबर तक वेतन मिल सकेगा। सत्यापन की सेवा वृद्धि में दिसंबर तक की वृद्धि की गयी।
  • फैमिली कोर्ट रामगढ़ में लोगों की बहाली के लिए स्वीकृति दी गई है, कुल 14 पद स्वीकृत किए गए।
  • 2020 गलवान घाटी में शहीद जवान गणेश हांसदा की मां कापरा हांसदा को राज्य सरकार अनुकंपा नियुक्ति देगी। अनुकंपा नियुक्ति की नियमों को शिथिल करते हुए राज्य सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close