कैबिनेट अपडेट : हेमंत कैबिनेट की बैठक कल…पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति भत्ता, निजी क्षेत्र में आरक्षण, फ्री बिजली पर भी लग सकती है मुहर…

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक कल होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा कैबिनेट की बैठक के मद्देनजर विभागों को सूचना भेज दी गयी है। मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में शुक्रवार, दिनांक 15 जुलाई, 2022 को शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। युवाओं के लिहाज से बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं।

राज्य के युवाओं के लिहाज इस कल की बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी स्थानीय को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी में है। राज्य सरकार ने इसे लेकर नियमावली भी तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि इसे कैबिनेट में मंजूर कर लिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं हेमंत सरकार अपने घोषणा पत्र का एक और वादा पूरा करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक हेमंत सरकार झारखंड में लोगों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार 100 यूनिट बिजली खपत पर उपभोक्ता से कोई भी राशि नहीं लेने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस क्षतिपूर्ति अवकाश भत्ता पर भी मंत्रिपरिषद में मंजूरी मिल सकती है। पिछली कैबिनेट में इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में उसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया था। 9 जून को हुई कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी संकेत दिये थे कि आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट में पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार तोहफा दे सकती है। पिछले महीने कैबिनेट की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा थाकि पुलिस क्षतिपूर्ति अवकाश पर मुख्यमंत्री काफी गंभीर है और उसे अगले कैबिनेट में लाया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close