कैबिनेट अपडेट : सोरेन कैबिनेट की बैठक शुरू… एक दर्जन से ज्यादा एजेंडे पर बैठक में चर्चा शुरू …

रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। एक दर्जन से ज्यादा एजेंडे आज की कैबिनेट में हैं। शाम चार बजे शुरू हुई इस बैठक पर झारखंड के हर वर्ग के लोगों की नजर टिकी है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण पर मुहर लगेगी। इस नियम के लागू होने के बाद 40 हजार तक की प्राइवेट सेक्टर की नौकरी में स्थानीय लोगों का दावा हो जायेगा। आज की बैठक में मानसून सत्र में लाये जाने वाले अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी जायेगी।

वहीं आज की बैठक में 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने के फैसले पर भी मुहर लग सकती है। हेमंत सोरेन ने ये चुनाव के वक्त ही राज्य की जनता से वादा किया था। वहीं आज की बैठक में पुलिस के क्षतिपूर्ति अवकाश को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नयी नियुक्तियों के संदर्भ में भी आज कैबिनेट में मुहर लग सकती है। आज ही मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हुई है। लिहाजा, कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर तैयारी पर भी चर्चा की जायेगी। मंत्रियों को विभागवार तैयारियों को पुख्ता करते हुए सदन में उपस्थिति का निर्देश मुख्यमंत्री दे सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close