झारखंड : JSPC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन…सरकार को दी चेतावनी…जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

Jharkhand: Candidates protest outside JSPC office... Warning given to the government... If the problem is not resolved soon, the agitation will intensify

JPSC अभ्यर्थियों ने आज जेपीएससी कार्यालय के बाहर एक बार फिर से प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की मांग है कि 11वीं और 13वीं जेपीएससी मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाए.इस दौरान अभ्यर्थियों ने कार्यालय के बाहर लगातार आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने क्या कहा?

इधर, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 342 पदों पर भर्ती के लिए बीते साल 2024 में 11वीं और 13वीं जेपीएससी परीक्षा आयोजित की गयी थी. जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14वीं JPSC का नोटिफिकेश नहीं हो रहा जारी

केवल रिजल्ट ही नहीं बल्कि 14वीं जेपीएससी का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया जा रहा है. फूड सेफ्टी ऑफिसर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर और सिविल जज जैसे कई पदों के भी रिजल्ट अब तक जारी नहीं किये गये हैं.

9 महीन से मिल रहा आश्वासन

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आक्रोशित अभ्यार्थियों ने कहा कि इस तरह रिजल्ट रोके रखने से हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. बीते 9 महीने से आयोग की ओर से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. अभ्यार्थियों ने बताया उन्होंने आयोग के अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अध्यक्ष के कार्यालय में न हो की बात कह कर मिलने नहीं दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा”

अभ्यार्थियों में काफी आक्रोश है. वे आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहें हैं. अभ्यार्थियों ने आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि  अगर रिजल्ट जल्द से जल्द जारी नहीं हुआ तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे.

Related Articles

close