दिन दहाड़े मंदिर में चोरी करते दो नाबालिग पकड़ाए,दोनों कॉलोनी के रहने वाले,मोहल्लेवासी ने चोर को पकड़ा फिर……

गोबिंदपुर(धनबाद)। मंदिर से घंटा चोरी करते दो नाबालिग चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। घटना गोबिंदपुर के हिंद कालोनी स्थित JAP 3 मंदिर की है। गिरफ्तार चोरों की उम्र 10 से 13 साल की बतायी जा रही है। लोगो ने नाबालिग के पास से घंटी चोरी के इस्तेमाल की गई पिलासभी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक आज दिन दहाड़े दो नाबालिग मंदिर में घंटी खोलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्लेवासियों की इस पर नजर पड़ गयी, जिसके बाद दोनों को दौडाकर स्थानीय लोगों ने पकड़ा और फिर गोबिंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों नाबालिग कालोनी के ही रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी एक मंदिर से इसी तरह से चोरी की घटनाएं हुई थी। हालांकि उस चोरी में इन दोनों का हाथ था या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। खबर ये है कि मोहल्ले में आये दिन चोरी की वारदात बढ़ रही थी, जिसके बाद से स्थानीय लोग काफी सतर्क थे, लिहाजा आज दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close