CDPO सुपरवाइजर की गाड़ी पर हमला, पत्थरबाजी, तोड़फोड़, सेविका चयन के दौरान जमकर मचा बवाल

पलामू। आंगनबाड़ी सेविका चयन में जमकर बवाल मचा है। हंगामे के बाद अधिकारियों की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी हुई है। पूरा मामला पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रुदीडीह गांव का है.

मामले में पदाधिकारी और ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक रुदीडीह में आंगनबाड़ी सेविका के चयन की प्रक्रिया होनी थी।चयन के लिए आमसभा में CDPO और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से बाहर की महिला का सेविका के पद पर चयन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के आरोप के बाद हंगामा मच गया। हंगामा के बाद सीडीपीओ और सुपरवाइजर गाड़ी से बाहर निकलना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गाड़ी से एक महिला घिसटता हुई नजर आई है। कुछ महिला को चोट भी लगी है।

इस पूरे मामले में दोनों तरफ से नावाजयपुर थाना में आवेदन दिया गया है। सीडीपीओ और सुपरवाइजर ने स्थानीय ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दोनों पदाधिकारी पर मनमानी तरीके से चयन और ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों तरफ के आवेदन पर अलग अलग एफआईआर दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close