CG Police Bharti: SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के लिए शारीरिक परीक्षा हर रेंज हेडक्वार्टर में …..इस तरह से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

रायपुर । पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गयी है। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के लिए होने वाली भर्तियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं। 14 मई से प्रवेश पत्र को परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। राज्य सरकार ने अलग-अलग पदों के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कुछ छूट भी दी है। कोरोना की वजह से प्रक्रिया में विलंब हुआ, लेकिन अब फिर से चयन प्रक्रिया में तेजी आ गयी है।

सभी रेंज मुख्यालयों में शारीरिक माप का परीक्षण शुरू किया जायेगा। इसे लेकर आज पुलिस मुख्यालय की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के अंतर्गत दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के सभी रेंज मुख्यालयों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों का निर्धारित तिथिवार परीक्षण किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से एडमिट कार्ड डाउनलोड

अभ्यर्थियों को इस परीक्षण में शामिल होने हेतु प्रवेष-पत्र दिनांक 14/05/2022 से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in एवं https://web.cgstate.gov.in/CGPOLICE/ से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षण तिथि एवं परीक्षण स्थल की जानकारी प्रवेष-पत्र में अंकित है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या होने से वेबसाईट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close