चाईबासा : कई आईईडी और स्पाइक होल बरामद, नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

चाईबासा : सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. जिले के अति नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी गांव के पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाये गये तीन आईईडी और स्पाइक होल बरामद किया है. आईईडी को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया. नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है.

गौरतलब है कि कोल्हान के जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. सुरक्षाबलों द्वारा बीते 11 जनवरी से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close