चाईबासा: पुलिस को मिली सफलता, नक्सलियों के बिछाए गए 5-5 किलो के तीन केन बम को किया नष्ट

चाईबासा: पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है. इस दौरान तेंदा गांव के जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने द्वारा लगाए गए तीन केन बम बरामद कर नष्ट कर दिए हैं. तीनों लगभग 5-5 किलो के थे. मामले को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. गौरतलब है कि नक्सलियों पर लगातार पुलिस नकेल कस रही है. उसके बाद भी वे बाज नहीं आ रहे हैं।

जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि कराईकेला थाना अंतर्ग इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने तीन बम लगाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जावनों ने सतर्कता बरतते हुए रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा से तेंदा गांव जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों ने तीन केन बम लगाए गए थे. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एसओपी का पालन कर 3 केन को बरामद किया और उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close