झारखंड में बकरीद छुट्टी में बदलाव: सरकार के नए आदेश ने बदली तारीख, जानें अब कब रहेगा अवकाश और क्यों लिया गया फैसला

Change in Bakrid Holiday in Jharkhand: Government's New Order Alters Date—Find Out When the Holiday Will Now Be Observed and Why the Decision Was Taken.

रांची में झारखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद 2026 के अवकाश की तारीख में संशोधन कर दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा 25 मई 2026 को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब राज्य में बकरीद का अवकाश 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा।

पहले 27 मई थी छुट्टी, अब 28 मई को मनाया जाएगा पर्व

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले जारी अधिसूचना संख्या 7244, दिनांक 10 दिसंबर 2025 के अनुसार 27 मई 2026 को बकरीद का अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन चांद के दिखाई देने के आधार पर त्योहार की वास्तविक तारीख 28 मई निर्धारित होने के बाद सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया।

सरकारी कार्यालय 27 मई को सामान्य रूप से खुले रहेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संशोधित आदेश के अनुसार 27 मई 2026 (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। वहीं 28 मई को एनआई एक्ट के तहत पूरे राज्य में राजपत्रित अवकाश लागू रहेगा।

अधिसूचना में संशोधन के साथ सभी विभागों को निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्मिक विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व की अधिसूचना को इस सीमा तक संशोधित माना जाएगा। इसकी जानकारी सभी संबंधित विभागों और कार्यालयों को भेज दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

Related Articles

close