छात्र की ले ली जान: छात्र की हत्या पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग, नाले में मिला था बच्चे का शव

बड़ी खबर: स्कूल के गटर से 4 साल के एक बच्चे का शव तड़के 3 बजे बरामद हुआ। वह पटना के टिनी टोट एकेडमी स्कूल में पढ़ता था। शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ की, बिल्डिंग में आग लगा दी। गुस्साए परिजन ने शव को सड़क पर रख दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को बाटागंज पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। सड़क पर भी आगजनी की गई है।

Video

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया और भीड़ को स्कूल से हटाया गया। करीब 3-4 घंटे के हंगामे के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड ने स्कूल में लगी आग पर काबू पा लिया है। साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रशासन से जुड़े 3 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल के सभी टीचर फरार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे की पहचान पॉलसन निवासी शैलेंद्र राय के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल खत्म होने के बाद आयुष उसी स्कूल में ट्यूशन पढ़ता था। गुरुवार को भी वो रोज की तरह स्कूल गया, लेकिन लौटा नहीं।

आयुष गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे स्कूल पहुंचा था, लेकिन शाम 5 बजे तक नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने बच्चे के अगवा होने की शिकायत थाने में की थी। छात्र के चाचा ने बताया कि प्रिंसिपल ने पहले तो आयुष के स्कूल आने से ही इनकार किया। बाद में CCTV में वो दिखाई दिया। फुटेज के साथ छेड़छाड़ हुई है। 10 मिनट का फुटेज डिलीट किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close