Chhaava Collection: झुकने को तैयार नहीं ‘छावा’, शनिवार को बवंडर बनकर दुनियाभर में मचा दिया आतंक!


नई दिल्ली। Chhaava Collection:
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा के तो क्या है कहने? जब से छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित यह फिल्म रिलीज हुई है, तभी से इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों की नाक के नीचे से उनके रिकॉर्ड तोड़ दिए और धीरे-धीरे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ते हुए नंबर वन की कुर्सी हथियाने के फिराक में आगे बढ़ रहा है।

विक्की कौशल स्टारर छावा की कहानी दर्शकों के दिल को छू गई है। यही वजह है कि दो हफ्ते के बाद भी लोग सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं। बात सिर्फ भारतीय जनता की नहीं, बल्कि विदेशों में भी छावा का राज चल रहा है। वर्ल्डवाइड इसने इतना पैसा कमा लिया है जिसके चलते कई बड़ी फिल्में पीछे हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhaava Collection:

Chhaava Collection:छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

छावा की रिलीज को 16 दिन हो गए हैं। 15वें दिन इस फिल्म ने ओवरसीज में करीब 2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन करीब 582.09 करोड़ रुपये हो गया था। हालांकि, 16वें दिन कमाई 600 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीसरे शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा ने 21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अनुमान है कि ओवरसीज में इसने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ रुपये क्रॉस कर चुका है।

Chhaava Collection:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhaava Collection:किन फिल्मों को छोड़ा पीछे?

छावा टॉप 10 वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म की लिस्ट में शुमार होने से चंद कदम दूर है। अभी तक इस फिल्म ने अपनी ही फिल्म संजू (सपोर्टिंग रोल) का रिकॉर्ड तोड़ा है जिसने वर्ल्डवाइड में 586 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर छावा ने 615 करोड़ कमा लिए तो वह सलमान खान की फिल्म सुल्तान (614.49 करोड़) को पछाड़कर खुद टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में शुमार हो जाएगी।

Chhaava Collection:पहली ब्लॉकबस्टर से बदलेगा विक्की कौशल का करियर?

जिस तरह रणबीर कपूर की किस्मत चमकाने में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला और पद्मावत ने मदद की थी, उसी तरह विक्की कौशल की किस्मत का ताला छावा ने खोला है। यूं तो विक्की ने राजी, उरी और जरा हटके जरा बचके जैसी चुनिंदा हिट फिल्में दी हैं, लेकिन छावा की इस ताबड़तोड़ सफलता ने उन्हें ए-लिस्टर्स हीरो की लिस्ट में शुमार कर दिया है।

Chhaava Collection:

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया…

Related Articles

close