झारखंड- IAS के घर छठ पूजा: कुछ इस अंदाज में SSP चंदन सिन्हा के घर मन रहा है छठ, IAS पत्नी करती है दोनों छठ, जानिये क्यों है IPS-IAS पति पत्नी के लिए ये छठ खास

Jharkhand- Chhath Puja at IAS's house: Chhath is being celebrated in this manner at SSP Chandan Sinha's house, IAS wife celebrates both Chhaths, know why this Chhath is special for IPS-IAS husband and wife

Chhath Puja : आस्था के महापर्व के तौर पर छठ को मनाया जाता है। झारखंड-बिहार में तो इस त्योहार को जबरदस्त मान्याताएं हैं। फिर चाहे बात चैती छठ की हो या फिर कार्तिक छठ की। हालांकि चैती छठ को काफी कठिन व्रत माना जाता है। निर्जला उपवास वाले इस व्रत को लेकर झारखंड में खूब उत्साह देखा जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। राजधानी रांची में SSP चंदन कुमार सिन्हा के घर इस बार छठ पूजा पर उत्साह दोगुना दिख रहा है। हर साल की तरह पूरा परिवार इक्टठा होकर छठ मना रहा है, लेकिन खुशियां इसलिए इस बार ज्यादा है कि क्योंकि पति चंदन सिन्हा IPS प्रमोट हुए हैं, जबकि पत्नी कंचन सिंह आईएएस प्रमोट हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंचन सिंह चैती और कार्तिक दोनों ही छठ करने वाली झारखंड की पहली महिला आईएएस अधिकारी है। कंचन सिंह भी मानती है कि चैती छठ काफी कठिन होता है, लेकिन इस बार मौसम काफी अच्छा है, इसकी वजह से ये व्रत महिलाव्रतियों के लिए काफी सुविधाजनक हो गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवारवाले इसे भगवान सूर्य का आशीर्वाद मानते हैं। डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी आईएएस पत्नी कंचन सिंह इस पर्व की तैयारी में पूरे धूमधाम से जुटे हैं। आज दोपहर IAS कंचन सिंह ने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

 

उन्होंने कहा कि ये सृष्टि ही भगवान सूर्य के आशीर्वाद से चलती है। हम सब पर भगवान सूर्य की बराबर की कृपा बरसती है। हमारा पूरा परिवार इस त्योहार पर एक साथ इकट्ठा होता है। इसलिए हम सब के लिए इस त्योहार पर उत्साह दोगुना हो जाता है। आपको बता दें कि कंचन सिंह को प्रमोशन मिला है. जिसके बाद वे आईएएस अधिकारी बनी हैं. वहीं कुछ महीने पहले ही उनके पति आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को डीआईजी रैंक में भी प्रमोशन दिया गया है।

Related Articles

close