मुख्यमंत्री के OSD की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो पत्नी की हालत गंभीर..

उत्तरप्रदेश: सड़क हादसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है। जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं। जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोती लाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल से अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है।

पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित शिविर कार्यालय में तैनात जन सामान निवारण अधिकारी श्री मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था। गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे, और लोगों की समस्याएं सुना करते थे।

ओएसडी बनने के पहले गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में संचालित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसुनवाई केंद्र में मोतीलाल जी लोगों की जन समस्याएं सुना करते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था। उनका काम गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि ओएसडी मोती लाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे। वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके मोती लाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आज किसी भी समय गोरखपुर जा सकते हैं और मोती लाल सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

close