मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी कोर समिति की बैठक में लगी नाम पर मुहर

Chief Minister's suspense over: Devendra Fadnavis will be the new Chief Minister of Maharashtra, the name was approved in the BJP core committee meeting.

Devendra Fadnavis Chief Minister Of Maharashtra: आखिरकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। सीएम के नाम पर मुहर रखने के बाद 5 तारीख को शपथ ग्रहण होगा, इसके लिए आजाद मैदान में तैयारियां की जा रही हैं।पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हिस्सा लेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आपको बता दें कि आज सुबह से ही बीजेपी की विधायक दल की बैठक चल रही थी। इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। बैठक शुरू होने से पहले बताया जा रहा था कि सीएम पद की रेस में देवेंद्र फड़णवीस सबसे आगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को बीजेपी नेता फडणवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आधिकारिक आवास वर्षा में मुलाकात की थी, पिछले सप्ताह दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच ये पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।

सरकार बनाने को लेकर चल रहे महाराष्ट्र से जुड़े हर अपडेट के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

 

 

कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जनता ने खुलकर वोट दिया।महाराष्ट्र विधान भवन में विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता सुधीर मुनगांटीवार ने कहा कि सभी विधायक विधायक दल का नेता चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। अगले 30 मिनट में इस पर फैसला हो जाएगा।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ही नाम होगा।

Related Articles

close