लापरवाही में प्रसूता की गई जान : परिजन ने लगाए अस्पताल प्रबंधन और एंबुलेंस चालक पर गंभीर आरोप

बोकारो । अब इसे लापरवाही कहें या अस्पताल प्रबंधन की नाकामी… जहां प्रसव कराने गोमिया अस्पताल पहुंचने और प्रसव के बाद ललपनिया कोदवा टांड़ की महिला की मौत हो गई. महिला का प्रसव जिले के गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ. पति ने मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन और एंबुलेंस चालक को बताया. उन्होंने कहा अस्पताल प्रबंधन ने अंतिम समय में बोकारो रेफर की बात कही.

वहीं रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद पति के कहने पर भी एंबुलेंस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. पति का ये भी कहना था कि बीच रास्ते में किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करावा लेते एंबुलेंस ड्राइवर के गाड़ी नहीं रोकी और बीच रास्ते में ही पत्नी ने दम तोड़ दिया. ललपनिया बैंकमोड़ निवासी फलेंद्र ने बताया कि 24 साल की अपनी पत्नी मोनिका कुमारी को मंगलवार की रात एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर यहां भर्ती कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं मृतका के पति

घटना के संबंध में पति फलेंद्र प्रजापति ने बताया कि पत्नी मोनिका देवी (24 वर्ष) को प्रसव के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार (12 जुलाई) की देर रात उसे भर्ती कराया गया था. गुरुवार सुबह सात बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. पति ने कहा कि उनके बार-बार स्थिति पूछने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लापरवाही भरा रवैया अपनाया गया.

कर्मियों द्वारा कहा गया कि आपलोग बहुत जल्दी घबरा जाते है. उसके बाद जब स्थिति बेकाबू होने लगी तब उसे अस्पताल प्रबंधन ने बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया. पति का कहना था कि अगर अस्पताल पहले रेफर कर देता तो शायद उसकी पत्नी जिंदा होती. पति ने कहा 108 एंबुलेंस भी दो घंटे से देर से आई, उसके बाद एंबुलेंस चालक ने मेरे गिड़गिड़ाने पर भी गाड़ी नहीं रोकी, जिससे उनकी पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक पहुंचे अस्पताल, डीसी से की शिकायत

घटना की सूचना पाते ही गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिले. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथ लिया, प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद करने की बात कही. वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने स्वास्थ्य केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है. सात डॉक्टर की नियुक्ति होने के बावजूद भी नर्स के द्वारा प्रसव का कार्य कराया जाता है. उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त को दी और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close