आरोपी CISF जवान पर FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर 10 साल से कर रहा था यौन शौषण… पुलिस आरोपी जवान की तलाश में जुटी..

गिरिडीह : CISF जवान के खिलाफ उसकी बचपन की दोस्त ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 10 सालों में आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान रौशन कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव का रहने वाला है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता ने कहा है आरोपी के साथ उसकी पहचान आठवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान हुई थी जब दोनों ट्यूशन पढ़ने के दौरान मिलते थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस समय से ही आरोपी रौशन ने उसका यौन शोषण करना शुरू किया था. इस दौरान आरोपी ने भरोसा दिलाया कि जब वह दोनों बालिग हो जाएंगे तो शादी करेंगे. 18 वर्ष के होने के बाद जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि उसकी जल्द नौकरी लगने वाला है. साल 2019 में रौशन की नौकरीसीआईएसएफ में लगा. लेकिन आरोपी जवान ने शादी से इंकार कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने आवेदन पीड़िता ने कहा कि पिछले महीने एक बार फिर जब उसने आरोपी जवान को शादी करने का दवाब बनाया तो उसने शादी के लिए दहेज में चार पहिया वाहन के साथ 10 लाख रुपए नकद की मांग की। पीड़िता ने आरोपी पर अपने परिजन के सहयोग से उसका एक बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस आरोपी जवान की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close