स्वास्थ्य विभाग के आदेश को सिविल सर्जनों ने दिखाया ठेंगा…. डेंटिस्ट की मांगी जानकारी तो 12 जिलों ने भेजा ही नहीं, अब निदेशक ने जारी किया रिमाइंडर, “इसे अतिआवश्यक समझें”

रांची। स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जनों की नाफरमानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। आलम यह है कि विभाग की तरफ से मांगी जाने वाली जानकारी तक कई सिविल सर्जन समय पर उपलब्ध नहीं कराते। हाल ही में डेंटिस्ट के आंकड़ों को लेकर जब विभाग ने जिलों से जानकारी तलब की तो 12 जिलों के सिविल सर्जनों ने जानकारी ही वक्त पर नहीं भेजा। आलम यह हुआ कि स्वास्थ्य निदेशक को सख्त रिमाइंडर लेटर 12 जिलों के लिए जारी करना पड़ा। साथ ही ये लिखना पड़ा, इसे अति आवश्यक समझा जाए।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के सरकारी अस्पतालों में डेंटिस्ट के पदस्थ और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इस बाबत निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने 10 से ज्यादा जिलो के सिविल सर्जन को रिमाइंडर लेटर भेजकर डेंटिस्ट की पदस्थापित और रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल इससे पहले 22 मार्च को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी सिविल सर्जन से डेंटिस्ट की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन 23 मार्च की तय तारीख गुजरने के बावजूद 10 से ज्यादा जिलों के सिविल सर्जनों ने जानकारी नहीं भेजी। जिसके बाद विभाग की तरफ से रिमाइंडर जारी किया गया है जिसके तहत रांची, खूंटी, गुमला, जमशेदपुर, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू, लातेहार, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वह वैसे अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं, जहां दंत चिकित्सा उपकरण की उपलब्धता तो है, लेकिन दंत चिकित्सक पदस्थापित और कार्यरत नहीं है। माना जा रहा है कि सूची मिलने के बाद डेंटिस्ट के पदों पर बहाली की दिशा में स्वास्थ्य विभाग बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close