झारखंड स्कूलों की खबर : 2700 स्कूलों में बनेगा नशे के खिलाफ क्लब, हेडमास्टर, शिक्षक और छात्र होंगे समिति, अगले महीने से शुरू होगी ट्रेनिंग

JHARKHAND SCHOOL NEWS : झारखंड के स्कूलों में प्रहरी क्लब तैयार किया जा रहा है। इस प्रहरी क्लब में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, दो वरीष्ठ सहायक शिक्षक और तीन विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद कई जिलों में अब तक प्रहरी क्लब की स्थापना की जा चुकी है। दरअसल राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा नवमी से 12वीं तक के 2700 माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रहरी क्लब की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

यह क्लब स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करेंगे और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरणा देंगे। प्रहरी क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक शारीरिक और मानसिक नुकसानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस क्लब में विभिन्न हितधारकों जैसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, यूनिसेफ, रिम्स, रिनपास और पुलिस के प्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाएगी। प्रहरी क्लब के सदस्यों को प्रशिक्षण के पूर्व संबंधित मॉड्यूल लीफलेट और अन्य सहायक प्रशिक्षण सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

साथ ही शिक्षकों के उन्मुखीकरण के लिए जीगुरुजी एप में प्रशिक्षण सामग्री को अपलोड किया जाएगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक मई महीने में इसका राज्य स्तरीय प्रशिक्षण भी शुरू होगा। इनमें जिला स्तर के पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में प्रशिक्षण लेकर सभी पदाधिकारी द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग हेतु स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान का सतत भ्रमण और अनुश्रवण करेंगे। आपको बता दें कि अब तक बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरीडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा सहित कुल 852 प्रहरी क्लब की स्थापना की जा चुकी है, जबकि अन्य जगहों पर भी प्रहरी क्लब की स्थापना की कब आया था तेज होगई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close