CM हेमंत सोरेन का रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना…पत्नी संग की विशेष आराधना…राज्य की सुख-समृद्धि की कामना…देखिए तस्वीरें

CM Hemant Soren performed Puja at Tapovan temple on Ram Navami...did special worship with his wife...wished for the happiness and prosperity of the state...see picture

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की।सीएम और उनकी पत्नी ने मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं की और झारखंडवासियों के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारियों ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के विकास, शांति, और समृद्धि की कामना की
बताते चलें कि तपोवन मंदिर रांची शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक है और यहां भक्तों का आना-जाना निरंतर रहता है। मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान विशेष रूप से राज्य के विकास, शांति, और समृद्धि की कामना की।

रांचीः रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं की और झारखंडवासियों के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामनवमी के अवसर पर दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुलूस में 1728 अखाड़े हिस्सा लेंगे। रांची समेत राज्य के अलग अलग हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ बैठक कर रामनवमी पर विशेष चौकसी और कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close